Faridabad News: संपत्ति पहचान पत्र के स्व-प्रमाणन के लिए दो दिन विशेष शिविर
फरीदाबाद, अक्टूबर 1 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, संवाददाता। नगर निगम बल्लभगढ़ की ओर से क्षेत्र की आम जनता की सुविधा के लिए संपत्ति पहचान पत्र के स्व-प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए दो दिन विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में नागरिक निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर अपनी संपत्ति पहचान पत्र के स्व-प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी करा सकेंगे। नगर निगम की क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी दीपा पब्बी ने बताया कि पहला शिविर 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाया जाएगा। यह शिविर मोहना रोड स्थित यादव डेयरी के पास पार्षद दीपक यादव के कार्यालय में आयोजित होगा।वहीं दूसरा शिविर 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे को लगाया जाएगा। यह शिविर सेक्टर-3 स्थित टैगोर स्कूल के नजदीक पार्षद पवन यादव के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.