Faridabad News: संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला
फरीदाबाद, सितम्बर 30 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। कैंप थाना अंतर्गत अलावलपुर चौक के नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव वहां पड़े तख्त पर मिला और पास में उसकी स्कूटी भी खड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।गांव मांदकौल निवासी अंजलि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई हर्ष और माता के साथ फिलहाल श्याम नगर में किराए पर रहती है। 29 सितंबर की शाम को उसका भाई हर्ष स्कूटी लेकर घर से 10-15 मिनट में आने की कह कर गया था। वह रात भर घर नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। अगली सुबह उसे फोन पर सूचना मिली कि अलावलपुर चौक के नजदीक खाली प्लॉट में आपकी स्कूटी खड़ी है और नजदीक पड़े तख्त पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची तो उसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.