फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- Faridabad News: पलवल, संवाददाता। कैंप थाना क्षेत्र के श्याम नगर में रहने वाले हर्षवर्धन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। हर्ष का शव 30 सितंबर को एक खाली प्लॉट में मिला था। पुलिस ने उस समय शव का पोस्टमार्टम करवाया था।

बाजार जाने की बात कहकर निकला था हर्ष कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि हर्षवर्धन की मां नीलम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 सितंबर की शाम हर्ष अपनी बहन अंजलि से स्कूटी लेकर बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन पुलिस ने उसकी बहन को फोन कर शव मिलने की सूचना दी। मौके पर शव के पास स्कूटी और एक इंजेक्शन की खाली शीशी मिली थी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जताया संदेह हर्ष की मां ने अपने स्तर पर आसपास क...