फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। वार्ड नंबर 4 के अंतर्गत आने वाले संजय कॉलोनी इलाके में जल्द टैंकरों से पानी सप्लाई की जाएगी। इसे लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान उन इलाकों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां सप्लाई का पानी नहीं पहुंचता है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। अगले महीने से योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी, सेक्टर-52 आदि इलाकों में हर साल गर्मियों में पानी की भारी किल्लत रहती है। क्षेत्र में रोजाना करीब 28 एलएलडी पानी की मांग है जबकि सप्लाई करीब 15 एलएमडी होता है, जिससे कई इलाकों में एक-एक सप्ताह पानी नहीं आता है। लोगों को मजबूरीवश प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीद कर काम चलाना पड़ता है। यही स्थिति अभी बनी हुई है।हालात यह है कि एक परिवार को रोजाना करी...