फरीदाबाद, अक्टूबर 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। संजय कॉलोनी की 22 फुट रोड पर जलभराव और सीवर ओवरफ्लो से हजारों लोग परेशान हैं। पिछले छह माह से बनी इस समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। सीवर के गंदे पानी में डूबी सड़क जगह-जगह से टूट गई है। गड्ढों के बीच से निकलना वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए जोखिम भरा बना हुआ है। वहीं, बिजली के ट्रांसफार्मर के पास फेंसिंग नहीं होने और नीचे लटकते तारों से हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद तीनों संबंधित विभागों के बीच समस्या उलझी हुई है। इस सड़क पर सीवर की समस्या के कारण एक साइकिल सवार दिनेश तिवारी की जान जा चुकी है। दिनेश परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनकी दिव्यांग पत्नी मंजू तिवारी और तीन बेटियों की जिम्मेदारी ...