फरीदाबाद, सितम्बर 16 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। राज्यपाल ने प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने बुधवार को सेक्टर-10 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और ओल्ड फरीदाबाद दौलताबाद स्थित राजकीय विद्यालय का निरीक्षण किया। स्कूलों में निरीक्षण के दौरान वह शौचालय की व्यवस्था देखकर नाखुश हुए। शौचालय के अलावा पीने के योग्य पानी की सुविधा बेहतर नहीं होने पर उन्होंने दोनों विद्यालयों को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इनमें से ढाई लाख रुपये आर्थिक रूप से कमजाेर बच्चों को स्टाइपेंड दिए जाएंगे। इसके अलावा शेष साढ़े सात लाख रुपये स्कूलों जीर्णोोधार पर खर्च किए जाएंगे। इस दौरान वह अभिभावकों और छात्रों से भी रूबरू हुए। उन्होंने कक्षाओं में जाकर पाठ्यक्रम के बारे में पूछा और कॉपियां देखी। उन्होंने विद्यार्थियों के हैंड राइटिंग की प्रशंसा की। व...