फरीदाबाद, अगस्त 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। बीपीटीपी थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में आग लग गई। हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। मकान से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोगों ने मकान मालिक, पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने घर के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के मकानों तक आग फैलने से बच गई。

सुबह काम पर गए थे पति-पत्नी मकान मालिक शौकीन अली ने बताया कि वह सुबह करीब आठ बजे काम पर चले गए थे। उनकी पत्नी भी काम पर गई थीं, जबकि बच्चे स्कूल गए हुए थे। करीब दस बजे उन्हें फोन पर घर में आग...