फरीदाबाद, सितम्बर 9 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर एक महिला से 30 लाख 9 हजार 510 रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी संदीप के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-2 निवासी मनीषा कुमारी ने पुलिस को बताया कि करीब चार अगस्त को उसे मार्केट इंटेलिजेंस नामक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। वहां जिग्नेश वोरा और शिखा शर्मा ने खुद को शेयर बाजार से जुड़ा बताया और निवेश के लिए प्रेरित किया। आरोपियों के कहने पर महिला ने निफ्टी पीडब्लयूएम नामक एप डाउनलोड किया। इसके बाद 26 अगस्त से चार सितंबर के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 30,09,510 रुपये जमा कराए।महिला के अनुसार एप पर निवेश और मुनाफा दिखाई देता था। सात सितंबर को रुपये नि...