फरीदाबाद, अगस्त 31 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। वार्ड नंबर 23 शिव विहार कालोनी के लोग वाटर सप्लाई का गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। लोगों के घरों में लगातार गंदा और मटमैला पानी आ रहा है। इस पानी को पीने के बाद लोग नई नई बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। शहर की शिव विहार कालोनी के लोग आजकल जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। उनके घरों में जो पानी की सप्लाई हो रही है वह स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल सकता है। यहां के लोग दूषित गंदा पानी पीने को विवश हो रहे हैं। इस समस्या की शिकायत यहां के निवासी अधिकारियों से लेकर अपनी कालोनी के पार्षद से भी कर चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस है। स्थानीय लोग रुपए से खरीदकर बाहर से पानी मंगवाने को मजबूर हो रहे हैं। घरों म...