Faridabad News: शिव मंदिर की दान पेटी तोड़कर नकदी चोरी, केस दर्ज
फरीदाबाद, अक्टूबर 30 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। कैंप थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी की गली नंबर- 13 स्थित शिव मंदिर में चोरों ने दान पेटी तोड़कर नकदी चोरी कर ली। घटना 22 अक्तूबर की मध्यरात्रि की बताई जा रही है। मंदिर में चोरी की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, आदर्श कॉलोनी निवासी सुरेश चंद्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कॉलोनी वासियों ने जनकल्याण समिति के माध्यम से शिव मंदिर का निर्माण कराया है। वह एसोसिएशन में महासचिव के पद पर कार्यरत हैं। 22 अक्तूबर की रात चोर मंदिर में घुसे और दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता चलने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.