Faridabad News: शिक्षिका को मारने के लिए दो माह पहले खरीद लिया था चाकू
फरीदाबाद, अगस्त 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सिकरोना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक नकाबपोश ने स्कूल के अंदर घुसकर शिक्षिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी दो माह से शिक्षिका की हत्या की फिराक में घूम रहा था। दो माह पहले आरोपी ने शिक्षिका की हत्या के लिए फेरीवाले से चाकू खरीद लिया था। फिरोजपुर कलां गांव निवासी 32 वर्षीय संध्या सिकरोना स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका थीं। वह दूसरी कक्षा की इंचार्ज थीं। वह दो बच्चों की मां थीं। सिकरोना स्थित स्कूल में पढ़ाने से करीब दो वर्ष पहले कोट गांव के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। कोट गांव स्थित स्कूल के पास ही अमित नामक युवक रहता था। इस दौरान वह युवक शिक्षिका से बातचीत करने लगा। कुछ समय बाद जब शिक्षिका ने बातचीत करने से मना किया तो वह शिक्षिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.