फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में शिक्षा और मेडिकल टूरिज्म अब अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हो गए हैं। शहर में देश के अलग-अलग राज्यों से छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के लिए पहुंच रहे हैं, वहीं कॉरपोरेट अस्पतालों में उपचार कराने के लिए दूसरे राज्यों के साथ विदेशों से भी मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा जिले के कई उच्च शिक्षण संस्थानों में विदेशी छात्र भी पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। इससे शहर में हर साल करीब 100 करोड़ रुपये की आर्थिक गतिविधियां होने का अनुमान है। इसका सीधा लाभ रियल एस्टेट, पीजी, होटल, परिवहन, भोजन, किराना और अन्य स्थानीय कारोबार को मिल रहा है। बता दें कि शहर में करीब 10 कॉरपोरेट अस्पतालों के साथ तकनीकी शिक्षण संस्थान और मेडिकल कॉलेज संच...