Faridabad News: शाम छह से सुबह 10 बजे तक कंबाइन से धान कटाई पर रोक
फरीदाबाद, अक्टूबर 9 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। खरीफ विपणन सीजन के दौरान धान की सुचारू खरीद और किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इसके तहत जिले में शाम छह बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइन हार्वेस्टर से धान की कटाई पर रोक रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य मंडियों में भीड़ और अव्यवस्था रोकने के साथ यातायात व्यवस्था बनाए रखना है। आदेशों के अनुसार, खरीद केंद्रों पर निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही धान की खरीद की जाएगी। धान में नमी की अधिकतम अनुमेय सीमा 17 प्रतिशत तय की गई है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसल की परिपक्वता और मौसम को ध्यान में रखकर कटाई करें। जरूरत पड़ने पर धान को सुखाने के बाद ही खरीद केंद्रों पर लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Gurgaon N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.