फरीदाबाद, नवम्बर 9 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार । हसनपुर थाना क्षेत्र के फाटनगर गांव में शामलात भूमि पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि जमीन जोतने का विरोध करने पर एक युवक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया और शिकायतकर्ता पर राइफल से फायरिंग की गई। हमले में देवेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हसनपुर थाना प्रभारी विजयपाल के अनुसार, शिकायतकर्ता वेदप्रकाश के अनुसार, गांव की करीब 467 एकड़ शामलात भूमि को लेकर अदालत में विवाद चल रहा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने छह अप्रैल 2026 को जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे। आरोप है कि चार नवंबर की रात करीब जस बजे आरोपी ट्रैक्टर, राइफल, फरसा, बल्लम और लाठियों से लैस होकर जमीन पर जुताई-बुवाई करने पहुं...