फरीदाबाद, जुलाई 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अंडर-14 आयुवर्ग के भी विभिन्न खेलों के मुकाबले कराए गए। इसके तहत ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एक स्कूल में योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने बच्चों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने परंपरागत योग आसन, आर्टिस्टिक एकल योग आसन, आर्टिस्टिक युगल योग आसन और रिद्मिक पेयर योग आसन में काफी उत्साह दिया। इन सभी वर्गों में सर्वश्रेष्ठ चार खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया है।

परंपरागत योग आसन प्रतियोगिता परंपरागत योग आसन प्रतियोगिता होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर-29 की छात्रा अर्पिता ने पहला, आराध्या पांडेय ने दूसरा, सेंट प...