फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-58 स्थित शहीदी पार्क में विक्टोरा इंडस्ट्रीज की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कारगिल युद्ध के वीर योद्धा एवं परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने शहीदों को नमन कर पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही कहा कि देश की सेवा केवल सीमा पर रहकर ही नहीं, बल्कि अपने कार्य को ईमानदारी और पूरी निष्ठा से करने से भी होती है। पौधरोपण कार्यक्रम में रविवार को विक्टोरा इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक एसएस बांगा भी मौजूद रहे। उन्होंने कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव के साथ शहीदों की स्मृति में पौधे लगाए। बताया गया कि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की याद में वर्ष 2019 में शहीदी पार्क में लगाए गए पौधे अब पेड़ बन चुके हैं। इन पेड़ो...