Faridabad News: शहर में 15 दिनों से नहीं उठा कचरा, सड़कों पर लगने लगे ढेर
फरीदाबाद, अक्टूबर 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई इलाकों में पिछले 15 दिनों से कचरा नहीं उठने के कारण सड़कों और गलियों में कूड़े के ढेर लगने लगे हैं। बारिश ने हालात को और खराब कर दिया है। बारिश के कारण सड़कों पर कचरा सड़ रहा है जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं, सड़कों पर फैले कचरे और कीचड़ के कारण फिसलन बढ़ गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए हादसों का खतरा बना हुआ है। स्मार्ट सिटी में रोजाना 1200 टन कचना निकलता है। नगर निगम द्वारा ट्रकों के जरिए प्रतापगढ़, मुजेड़ी और गुरुग्राम पेपर मील भेजा जाता है। इन प्लांटों में रोजाना करीब 600 टन ही कचरा जा रहा है। पूर्ण रूप से कचरे का उठान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.