Faridabad News: शहर में रामलीला की तैयारी पूरी, दस जगह मंचन होगा
फरीदाबाद, अक्टूबर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में रामलीला की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। मंच सजाने का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। छह अक्तूबर से रामलीलाओं का आगाज होगा। इस दौरान करीब दस स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। कई स्थानों पर पारंपरिक मंचन के साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, डिजिटल माध्यम से भी रामलीला के प्रसंगों को दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है। ग्रीनफील्ड कॉलोनी स्थित श्री रामलीला दशहरा समिति की ओर से आयोजित रामलीला में इस बार अयोध्या का भव्य महल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। मंच पर एलईडी स्क्रीन लगाने के बजाय अयोध्या राम मंदिर की थीम पर महलनुमा स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। आकर्षक रोशनी और सजावट के जरिए मंच को भव्य रूप दिया जाएगा। समिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.