फरीदाबाद, अक्टूबर 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। फरीदाबाद जिले में पिछले दिनों हुई बूंदाबांदी के बाद अब सुबह और शाम ठंड ने दस्तक दे दी है। सात दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सात दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था, जो अब घटकर 17 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। गुरुवार को बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। जिले में सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा होने लगा है। सुबह जल्दी ऑफिस जाने वालों या फिर मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों के शरीर पर हल्के गर्म कपड़े देखे जा सकते हैं। इसके अलावा देर रात लौटने वाले लोग भी हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं और स्कूल जाने वाले बच्चों ने गर्म पानी से नहाना शुरू कर दिया है। ...