फरीदाबाद, जुलाई 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-15ए स्थित श्री जगन्नाथ सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से निकाली जाने वाली भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की वार्षिक रथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर के प्रधान नित्यानंद राऊत ने बताया कि 16 जुलाई को शाम 4 बजे मंदिर परिसर से सुंदर फूलों से सुसज्जित रथ यात्रा विधि-विधान के साथ रवाना होगी। यात्रा सेक्टर-17 लेबर चौक के पास स्थित मासी घर पहुंचेगी, जहां भगवान नौ दिन विराजमान रहेंगे। इसके बाद 24 जुलाई को रथ यात्रा पुनः मंदिर लौटेगी। राऊत ने कहा कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पूरे मार्ग की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री, विधायक, प्रशासनि...