Faridabad News: शहर में छह महीने बाद लोगों ने स्वच्छ हवा में सांस ली
फरीदाबाद, सितम्बर 1 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में लंबे समय बाद लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। मंगलवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 99 दर्ज किया गया, जबकि बल्लभगढ़ में यह 75 रहा। एक्यूआई 100 तक रहने पर हवा को संतोषजनक श्रेणी में माना जाता है। ऐसे में करीब छह महीने बाद शहरवासियों ने स्वच्छ हवा में सांस ली। तेज हवाओं ने वातावरण में मौजूद प्रदूषण के महीन कणों को अपने साथ उड़ा दिया, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला。
मौसम में बदलाव और तेज हवाओं का असर मौसम में बदलाव और तेज हवाओं का असर शहर की हवा पर साफ दिखाई दिया। हवा की गति बढ़ने से वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण के महीन कण एक जगह जमा नहीं हो सके। तेज हवा इन्हें अपने साथ आगे ले गई, जिससे शहर में प्रदूषण का स्तर कम हुआ। लंबे सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.