Faridabad News: शहर में चोरी की पांच वारदात, सोना और नकदी चोरी
फरीदाबाद, अक्टूबर 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। शहर में चोरी की पांच अलग-अलग वारदातों में चोर सोना-चांदी, नकदी, बाइक, लैपटॉप, मोबाइल और कंपनी का सामान चोरी कर ले गए। गांव चीरसी में एक घर से करीब 21 तोले सोना और 20 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। अन्य घटनाओं में कार का शीशा तोड़कर सामान चोरी करने, घर का ताला तोड़ने और कंपनी व दुकान से सामान ले जाने के आरोप हैं। पुलिस ने संबंधित मामलों में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव चीरसी निवासी तेजपाल के घर से करीब 21 तोले सोना और 20 हजार रुपये चोरी हो गए। परिवार को 19 अक्तूबर को अलमारी खोलने पर चोरी का पता चला। वहीं, सेक्टर-20बी की कृष्णा कॉलोनी में एक परिवार के दरगाह जाने के दौरान चोर घर का ताला तोड़कर बाइक, सोने-चांदी के सामान, नकदी और एलईडी चोरी कर ले गए। इसी प्रकार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.