फरीदाबाद, सितम्बर 30 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में कॉफी की चुस्कियां लेने वालों की संख्या बढ़ने के साथ ही इसके स्वाद में भी बदलाव आया है। कभी साधारण दूध में मिली कॉफी तक सीमित रहने वाला स्वाद अब कई तरह के फ्लेवर तक पहुंच गया है। शहर के कैफे, बाजारों, रेस्टोरेंट और मॉल में 10 से अधिक फ्लेवर वाली कॉफी उपलब्ध है। युवाओं में इन फ्लेवर वाली कॉफी का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। शाम के समय बाजारों और कैफे में युवा दोस्तों और परिवार के साथ कॉफी का स्वाद लेते नजर आते हैं। यह भी पढ़ें- Delhi News: विश्व कॉफी दिवस: कॉफी का कप वही, मगर बदल गया है बैठने का अंदाजयहां मद्रास कॉफी हाउस की लोकप्रियता बता दें कि फरीदाबाद में कॉफी प्रेमियों के बीच नीलम सिनेमा के पास स्थित मद्रास कॉफी हाउस काफी लोकप्रिय था। लंबे समय तक मद्रास...