Faridabad News: शहर में आज 200 से अधिक स्थानों पर ध्वजारोहण होगा
फरीदाबाद, अगस्त 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को स्मार्ट सिटी फरीदाबाद देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। जिले में 200 से अधिक स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षण संस्थानों, सरकारी विभागों, औद्योगिक इकाइयों, आरडब्ल्यूए और सामाजिक संस्थाओं की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर कॉलोनियों और सोसाइटियों तक हर तरफ आजादी के जश्न की तैयारियां दिखाई दे रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Faridabad News: आकाश भी देशभक्ति के रंगों में रंगा दिखेगामुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों, सरकारी कार्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.