फरीदाबाद, अगस्त 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। बड़खल तहसील में कामकाज के लिए आने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। तहसील के नए भवन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। भवन का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बाकी के बचे काम मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। नए भवन में जहां एक तरफ लोगों को ई-वाहनों को चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं जलभराव से निजात के लिए उच्च क्षमता का रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जाएगा। साथ ही नया तहसील भवन पुराने कार्यालय की तुलना में अधिक व्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। तहसील कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने राजस्व और प्रशासनिक कार्यों के लिए पहुंचते हैं। जमीन से जुड़े दस्तावेज, इंतकाल, रजिस्ट्री से संबंधित प्रक्रियाएं, प्रमाणपत्र और अन्य राजस्व कार्यों के लिए लोगों को ...