Faridabad News: शहर के प्रमुख नालों को ढकने का काम हुआ शुरू
फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। दीपावली से पहले शहरवासियों को खुले नालों, गंदगी और हादसों के खतरे से राहत दिलाने के लिए शहर के प्रमुख नालों को ढकने का काम शुरू किया गया है। मिल्क प्लांट रोड पर नाले पर स्लैब लगाने का काम शुरू हो चुका है। वहीं, सीही गेट रोड, मोहना रोड और अज्जी कॉलोनी के नालों पर भी स्लैब लगाई जाएंगी। इसके अलावा मोहना रोड के बड़े नाले पर दीपावली से पहले ग्रिल लगाने का काम भी शुरू होने की उम्मीद है। इन कार्यों पर करीब 90 लाख रुपये खर्च होंगे। खुले नालों के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ता है। नालों में कचरा गिरने से गंदगी बढ़ती है, जबकि खुले हिस्सों के कारण पैदल चलने वालों और वाहन चालकों के लिए हादसों का खतरा बना रहता है। दीपावली के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.