फरीदाबाद, जुलाई 29 -- Faridabad News: अच्छी खबर: बिजली की बचत होने के साथ रोशनी और बेहतर होगी, नगर निगम बड़खल क्षेत्र से योजना की शुरुआत करेगा फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में लगी स्ट्रीट लाइटों को आधुनिक बनाया जाएगा। इन पर पहली बार रिड्यूसर उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे न केवल बिजली की खपत कम होगी,

बिजली की खपत में कमी बल्कि रोशनी में बढ़ोतरी होगी। इसे लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। अगले महीने से योजना पर काम चालू होने की उम्मीद है, जिसकी शुरुआत बड़खल विधानसभा क्षेत्र से की जाएगी।

स्ट्रीट लाइटों की स्थिति शहर में कई स्थानों पर लगी स्ट्रीट लाइटें पूरी क्षमता से नहीं जलती है। वहीं कुछ इलाकों में दिन में जलती रहती हैं। इससे नगर निगम का बिजली बिल बढ़ता है। वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से लाइटें और अन्य उपकरण जल्दी खराब हो जाते हैं, जिससे...