Faridabad News: शहर की मुख्य सड़कों पर हरित क्षेत्र विकसित होंगे
फरीदाबाद, जुलाई 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। शहर का पर्यावरण और सौंदर्य सुधारा जाएगा। सड़कों पर हरियाली, सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार की जाएगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने इसकी योजना तैयार की है। इसके लिए विशेषज्ञ सलाहकार के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे शहर को दीर्घकालिक और सुनियोजित विकास का लाभ मिल सकेगा।
परियोजना के उद्देश्य एफएमडीए के अधिकारियों का दावा है कि इस योजना के तहत शहर की प्रमुख सड़कों के किनारों को अधिक उपयोगी और आकर्षक बनाया जाएगा। सड़क किनारे उपलब्ध स्थानों का बेहतर विकास, व्यवस्थित पौधारोपण, हरित पट्टियों का विस्तार और सार्वजनिक क्षेत्रों की सुंदर रूपरेखा तैयार की जाएगी। अलग-अलग मार्गों की जरूरत और स्थानीय परिस्थितियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.