Faridabad News: शराब तस्कर गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद। थाना सारन पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जवाहर कॉलोनी निवासी शुभम के घर पर छापेमारी कर 110 बोतल अंग्रेजी और 64 बोतल देसी शराब समेत कुल 174 बोतल अवैध शराब बरामद की। जांच में पता चला कि आरोपी बिना लाइसेंस के घर में शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि अतिरिक्त कमाई के लिए वह विभिन्न शराब ठेकों से शराब खरीदकर बेचता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.