Faridabad News: शराब ठेके के सेल्समैन ने मारपीट कर मोबाइल व नकदी छीनी, मामला दर्ज
फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, संवाददाता। गांव फतेहपुर बिल्लौच में शराब ठेके पर बीयर खरीदने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों से मारपीट करने और मोबाइल व नकदी छीनने का मामला सामने आया है। सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सेल्समैन समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी महीपाल ने बताया कि 29 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह अपने दोस्त फारुख के साथ बाइक से गांव के शराब ठेके पर बीयर लेने गया था। उसने दो बीयर के लिए ऑनलाइन 360 रुपये का भुगतान किया और 40 रुपये नकद दिए। आरोप है कि इस दौरान उनकी सेल्समैन के बीच कहासुनी हो गई। महीपाल का आरोप है कि कहासुनी के बाद सेल्समैन समेत तीन लोगों ने उसके और फारुख के साथ लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की। शिकायतकर्ता ने मोबाइल फोन छीनने और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.