फरीदाबाद, नवम्बर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। दिल्ली में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में स्मार्ट सिटी के औद्योगिक उत्पादों की चमक देखने को मिलेगी।इसे लेकर शहर उद्यमियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। जल्द ही उद्यमी मेले में अपनी स्टाल लगाकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे, जिससे न केवल स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा, बल्कि नए कारोबारी संपर्क और व्यापारिक संभावनाओं के रास्ते भी खुलेंगे। फरीदाबाद औद्योगिक नगरी के रूप में अपनी अलग पहचान रखता है। यहां ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, मशीनरी, इलेक्ट्रिकल, घरेलू उपकरणों और अन्य क्षेत्रों से जुड़े करीब 30 हजार छोटे-बड़े उद्योग हैं। इनमें तैयार होने वाले उत्पाद देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों में भी अपनी पहुंच रखते हैं। ऐसे में...