Faridabad News: वेद प्रचार कार्यक्रम के तहत सृष्टि कथा का शुभारंभ
फरीदाबाद, अक्टूबर 30 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। आर्य समाज सेक्टर सात के तत्त्वावधान में शुक्रवार को तीन दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम सृष्टि कथा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन के प्रथम सत्र में आचार्य अग्निव्रत ने सृष्टि के वास्तविक अर्थ, पदार्थों की प्रकृति तथा परमात्मा और सृष्टि के पारस्परिक संबंध पर महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किये। आचार्य अग्निव्रत ने सृष्टि शब्द की व्याख्या करते हुए बताया कि सृष्टि का अर्थ विज्ञानपूर्वक रचना करना और रचकर त्याग देना। संसार में दो प्रकार के पदार्थ होते हैं। एक वे, जिनकी रचना की जाती है और दूसरे वे, जिनकी रचना नहीं की जाती। इसी प्रकार पद और पदार्थ दो प्रकार की सत्ताएं होती हैं। उन्होंने कहा कि पदार्थों के समुचित ज्ञान के लिए परमात्मा ने पदों की रचना की है, जिससे मनुष्य विभिन्न पदार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.