Faridabad News: वेटर से मारपीट कर मोबाइल छीना, दो गिरफ्तार
फरीदाबाद, नवम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। एनएचपीसी चौक पर वेटर से मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-16 ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात एक नवंबर की रात करीब दो बजे हुई थी। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी गौतम राय मेवला महाराजपुर में रहता है और वेटर का काम करता है। एक नवंबर की रात काम खत्म करने के बाद वह दिल्ली-मथुरा रोड स्थित एनएचपीसी चौक पर ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर सवार होकर चार युवक वहां पहुंचे। उन्होंने गौतम और उसके साथियों के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर सराय ख्वाजा थाने में मामला दर्ज किया गया था। अपराध शाखा की टीम ने दो नवंबर को अशोक निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.