Faridabad News: विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस और हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा
फरीदाबाद, अगस्त 3 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक रूप से जोड़ना, देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और युवा पीढ़ी को भारत विभाजन के इतिहास तथा उससे जुड़े बलिदानों से अवगत कराना है। उपायुक्त ने बताया कि 14 अगस्त को जिला स्तर पर प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन, नाट्य मंचन, कैंडल मार्च, मौन श्रद्धांजलि और विभाजन प्रभावित परिवारों के अनुभव साझा कराने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Faridabad News: स्वतंत्रता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.