Faridabad News: विधिक जागरूकता शिविर 28 अक्तूबर और 21 नवंबर को लोक अदालत
फरीदाबाद, अक्टूबर 26 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 28 अक्तूबर को सुबह 11 बजे कैंप कॉलोनी स्थित पंचायत भवन में मेगा विधिक सेवा-सह-जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। सीजेएम एवं प्राधिकरण के सचिव हरीश गोयल ने बताया कि शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधि जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी देंगे। वहीं 21 नवंबर को पलवल, होडल और हथीन न्यायालय परिसरों में विशेष राज्य लोक अदालत लगेगी। इसमें परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत चेक बाउंस मामलों का निपटारा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.