फरीदाबाद, अगस्त 30 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में डॉक्टरों और विशेषज्ञों की कमी का मुद्दा विधानसभा में उठाया गया है। नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने रेडियोलॉजिस्ट समेत अन्य रिक्त पदों और मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को लेकर सरकार से जवाब मांगा। सरकार ने रिक्त फैकल्टी पदों पर जल्द नियमित भर्ती शुरू करने का भरोसा दिया है। इससे आने वाले समय में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर होने की उम्मीद हैं। विधायक आफताब अहमद ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री से पूछा था कि मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट के रिक्त पदों को कब तक भरने के बारे में पूछा था। इस पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने उत्तर दिया है कि रेडियोलॉजिस्ट सहित रिक्त फैकल्टी पदों पर नियमित भर्ती जल्द ...