फरीदाबाद, जुलाई 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद/नूंह, सरसमल। फरीदाबाद-गुरुग्राम और बल्लभगढ़-सोहना मार्ग पर टोल वसूली के विरोध में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। यह मामला अब विधानसभा तक पहुंचेगा। रविवार को बंधवाड़ी टोल पर हुई टोल संघर्ष समिति की पंचायत में नूंह के विधायक आफताब अहमद ने आगामी विधानसभा सत्र में यह मुद्दा उठाने का ऐलान किया। पंचायत में फरीदाबाद, गुरुग्राम और नूंह के ग्रामीणों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए टोल हटाने की मांग तेज करने का फैसला लिया। पंचायत में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक भी पहुंचे। बंधवाड़ी टोल पर तीन जिलों के लोगों का शक्ति प्रदर्शन यह भी पढ़ें- Faridabad News: ईस्ट वेस्ट परियोजना के निर्माण को मिलेगी रफ्तारपंचायत में उपस्थित लोग बलजीत कौशिक के मुताबिक बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर आयोजित टोल ...