फरीदाबाद, अक्टूबर 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद,सरसमल। फरीदाबाद पुलिस ने सेक्टर-51ए स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में 'पुलिस की पाठशाला' कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें करीब 250 से 300 विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ ने हिस्सा लिया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। सामुदायिक पुलिसिंग टीम और सेक्टर-51ए पुलिस चौकी ने संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए। उन्हें समझाया गया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी व पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने और मोबाइल फोन का अनावश्यक उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें गलत संगति से दूर रहने और खेलकूद सहित सकारात्मक गत...