Faridabad News: विद्यार्थियों को नहीं मिल रही बस, डिपो में किया हंगामा
फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। पलवल के दुधौला स्थित कौशल विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बल्लभगढ़ डिपो से पर्याप्त बसें नहीं चलने के कारण परेशानी बढ़ती जा रही है। सोमवार सुबह भी बसों में क्षमता से अधिक विद्यार्थी सवार होने के बाद छात्र-छात्राओं ने तीसरी बस चलाने की मांग को लेकर डिपो में हंगामा किया। विद्यार्थियों का आरोप है कि कई बार उन्हें बस के गेट पर खड़े होकर सफर करना पड़ता है। वहीं, बस नहीं मिलने पर कई विद्यार्थियों को ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। बल्लभगढ़ बस डिपो से दुधौला स्थित कौशल विश्वविद्यालय के लिए रोजाना दो बसें संचालित की जा रही हैं। पहली बस सुबह साढ़े आठ बजे और दूसरी 8:40 बजे रवाना होती है। दोनों बसों में करीब 150 से अधिक विद्यार्थी सफर करते हैं। इसके बावजूद 50 से अधिक विद्यार्थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.