फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। विश्व गुलाब दिवस पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उजीना में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 190 विद्यार्थियों और 20 प्रशिक्षकों ने भाग लिया। युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों को नशे के नुकसान बताए। उन्होंने कहा कि गुलाब दिवस कैंसर से पीड़ित लोगों के प्रति आशा और संवेदना का संदेश देता है। इसी भावना को नशामुक्ति अभियान से जोड़ते हुए युवाओं से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे का असर शरीर के साथ परिवार, पढ़ाई, रोजगार और सामाजिक जीवन पर भी पड़ता है। युवाओं को तंबाकू ...