Faridabad News: विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरे करने के निर्देश
फरीदाबाद, नवम्बर 3 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं, सांसद निधि और डी-प्लान सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे करवाएं। परियोजनाओं में आ रही बाधाओं का आपसी समन्वय से शीघ्र समाधान करें। उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता देने और नियमित निगरानी के साथ प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। बैठक में एडीसी उत्सव आनंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.