Faridabad News: वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह भंडारों में बांटा प्रसाद
फरीदाबाद, अक्टूबर 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को आदि धर्म समाज की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रेलवे रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई। ट्रकों पर लगे डीजे और गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर गांधी कॉलोनी गोल चक्कर, बांके बिहारी मंदिर, नीलम गोल चक्कर, एनआईटी-1, बीके चौक और एनआईटी-5 मार्केट से होते हुए वापस वाल्मीकि मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इससे पहले मंदिर में भगवान वाल्मीकि के सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद किया। वाल्मीकि जयंती के अवसर पर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.