Faridabad News: वार्ड-43 में सवा करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू
फरीदाबाद, जुलाई 18 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। वार्ड-43 में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से नई सीवर लाइन और आरएमसी सीमेंटेड सड़क के निर्माण कार्य शुरू किए गए हैं। परियोजना से जलभराव और सीवर निकासी की समस्या के समाधान की उम्मीद है। इन विकास कार्यों का शुभारंभ शनिवार को पार्षद रश्मि यादव ने किया। सुषमा स्वराज कॉलेज, सेक्टर-2 से तिगांव रोड तक 24 इंच व्यास की नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ पूरे मार्ग पर आरएमसी सीमेंटेड सड़क का निर्माण कराया जाएगा। लंबे समय से इस क्षेत्र में जल निकासी की समस्या बनी हुई थी, जिसके कारण बरसात के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। परियोजना पूरी होने के बाद तिरखा कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। बेहतर सीवर व्यवस्था से पानी की निकासी सुचारु होगी और सड़क पर जलभराव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.