फरीदाबाद, अगस्त 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय। फरीदाबाद में सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए निर्माण स्थलों पर निगरानी सख्त की जाएगी। 500 वर्ग मीटर से बड़े प्लॉट में मकान समेत अन्य निर्माण और ध्वस्तीकरण की जानकारी ऑनलाइन देनी होगी। निर्माण स्थलों पर धूल रोकने के इंतजाम भी अनिवार्य होंगे। हरियाणा सरकार ने यह कदम उठाया है। 500 वर्ग मीटर से बड़े निर्माण की ऑनलाइन निगरानी यह भी पढ़ें- सावधान! दिल्ली में सवा महीने तक निर्माण कार्यों पर रहेगा फुल बैन, नोट कर लें डेटधूल प्रदूषण नियंत्रण के लिए स्व-मूल्यांकन वेब पोर्टल हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने धूल प्रदूषण नियंत्रण के लिए स्व-मूल्यांकन वेब पोर्टल तैयार किया है। 500 वर्ग मीटर से बड़े प्लॉट में चलने वाले सभी निर्माण और ध्वस्तीकरण परियोजनाओं का इस प...