फरीदाबाद, सितम्बर 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के अरावली क्षेत्र में प्रस्तावित नए परिसर का निर्माण सात साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। पर्यावरण मंजूरी नहीं मिलने के कारण परियोजना अटकी हुई है। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ने के चलते मौजूदा परिसर पर सुविधाओं और जगह का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में नए दाखिले के लिए पहुंचने वाले विद्यार्थियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

विद्यालय स्थिति जेसी बोस विश्वविद्यालय मौजूदा समय में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेक्टर-6-7 मोड़ पर स्थित है। पहले यह इंजीनियरिग संस्थान हुआ करता था, लेकिन जब विश्वविद्यालय का दर्जा मिला, तो इसमें कई नए कोर्स भी शामिल किए गए और छात्रों की संख्या भी बढ़ती चली गई। इससे जगह की तंग...