Faridabad News: वर्कशॉप के बाहर से बुलेट चोरी, मामला दर्ज
फरीदाबाद, अक्टूबर 25 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। सेक्टर-5 स्थित फोर्ड सर्विस सेंटर के बाहर से एक कर्मचारी की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई। दिल्ली निवासी कार्तिक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्कशॉप में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। 23 अक्तूबर को शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने अपनी बुलेट वर्कशॉप के गेट के बाहर खड़ी की थी। रात करीब 9:30 बजे लौटे तो मोटरसाइकिल गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.