Faridabad News: वरिष्ठ नागरिकों ने चीकू, जामुन, नींबू सहित कई पौधे रोपे
फरीदाबाद, अगस्त 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-29 के वरिष्ठ नागरिकों ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की ग्रीन बेल्ट स्मार्ट रोड के समीप पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न किया। सेक्टर-29 के वरिष्ठ नागरिक रविंद्र कुमार मनचंदा, सुबोध नागपाल, हरीश खुराना, सुनीता दहिया, टी सी सागर, सत्यवीर दहिया, लीजा, सुनीता कोंडल, गीता यादव सभी ने चीकू, जामुन, नींबू, आंवला, नीम आदि के पौधे लगाए। रविंद्र कुमार मनचंदा ने पौधरोपण करते हुए बताया कि आज छायादार और फल वाले पौधे लगाए गए। इस अभियान में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के नागरिकों एवं सीनियर सिटीजन फोरम के सदस्यों का सराहनीय योगदान एवं सहयोग रहा। सुबोध नागपाल ने बताया कि पौधे हमें शुद्ध आक्सीजन प्रदान कर वातावरण से कार्बन डाई ऑक्साइड सोख कर पर्यावरण प्रदूषण को दूर करते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.