फरीदाबाद, जुलाई 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। वन महोत्सव के अवसर पर सेक्टर-29 स्थित हाउस नंबर 606 के सामने वाले पार्क में वरिष्ठ नागरिकों ने सामूहिक पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान में सेक्टर के वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा फलदार, सजावटी और छायादार पौधे लगाए। अभियान में सुबोध नागपाल, रविंद्र कुमार मनचंदा, नीलम गोयल, बेनी राम, जग्गी राम गौड़, टी.सी. सागर, मनोज गोयल, सुमन गोयल, जानकी कपूर, वी.के. मल्होत्रा, परवीन मल्होत्रा, सत्यवीर दहिया सहित अन्य स्थानीय नागरिक शामिल रहे। इस दौरान आम, जामुन, चीकू, नींबू, आंवला और अमरूद के पौधे रोपे गए।रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि पिछले वर्ष मानसून के दौरान लगाए गए पौधे अब अच्छे से विकसित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पीपल ...