फरीदाबाद, सितम्बर 9 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक गुरुवार 10 सितंबर को सुबह 10 बजे जिला सचिवालय पलवल के द्वितीय तल स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह आमजन से जुड़े परिवादों की सुनवाई करेंगे। उपायुक्त एवं जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति के उपाध्यक्ष डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित परिवादों पर सुनवाई की जाएगी। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...