फरीदाबाद, अगस्त 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा पर्यटन विभाग ने दिवाली मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। क्षेत्रीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेले की थीम लोकल फॉर वोकल तय की गई है। मेले में क्षेत्रीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। परंपरागत उत्पाद आधुनिकता के कलेवर में देखने को मिलेंगे। मेले में घर की सजावट से संबंधित सामान अधिक दिखाई देगा। बता दें कि इस बार दिवाली मेला चार दिन का आयोजित होगा। यह 23 से 26 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। बता दें कि पिछले वर्ष छह दिन का मेला लगा था, लेकिन इस बार चार दिन का मेला आयोजित होगा। पिछले वर्ष की तरह पर्यटकों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा मेले के आयोजन से पूर्व परिसर को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए सूरजकुंड मेला परिसर के रास्तों को पक्का किया जाएगा।...